विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

School Winter Vacation 2026-27: यूपी, दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में कब से होंगी सर्दियों की छुट्टियां, यहां देखें अलग-अलग राज्यों की विंटर वेकेशन लिस्ट

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:32 PM (IST)

देश के अलग-अलग राज्यों में School Winter Vacation 2026-27 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। छात्र, अभिभावक और शिक्षक यूपी, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों की विंटर वेकेशन लिस्ट यहां देख सकते हैं।

School Winter Vacation 2026-27

School Winter Vacation 2026-27

HighLights

  1. दिल्ली के स्कूलों में 31 दिसंबर से शुरू होगा अवकाश।

  2. यूपी में 16 जनवरी से खुलेंगे स्कूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और अब छात्रों और अभिभावकों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस बार School Winter Vacation 2026-27 कब से शुरू होने जा रहा है। सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड होने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में School Winter Holidays दिया जाता है। हालांकि विंटर वेकेशन के लिए अवकाश अलग-अलग राज्यों की मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर दिया जाता है। ऐसे में आईये जानते हैं कि इस बार अलग-अलग राज्यों में विंटर वेकेशन की शुरुआत कब से होने जा रहे हैं।

दिल्ली में कब से शुरू होगा विंटर वेकेशन

दिल्ली में हल्की-हल्की ठंड की शुरूआत हो चुकी है। दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन की शुरुआत 31 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। विंटर वेकेशन 15 जनवरी तक रहेगा और स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।

यूपी में 16 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी विंटर वेकेशन की शुरुआत 31 दिसंबर से होने जा रही है। यूपी के स्कूलों में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2027 तक रहेगा। इसके साथ ही 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती होने के कारण इस दिन भी छात्रों को अवकाश मिलेगा और इस तरह स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।

हरियाणा और बिहार में कब से शुरू हो रहा है अवकाश

बिहार राज्य में विंटर वेकेशन की शुरुआत 25 दिसंबर से होने जा रही है। बिहार में 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच छात्रों को विंटर वेकेशन का अवकाश दिया जाएगा। हरियाणा में फिलहाल अवकाश के लिए आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा के स्कूलों में अवकाश 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी, 2027 तक रहेगा।

राजस्थान और जम्मू कश्मीर

राजस्थान के स्कूलों में विंटर वेकेशन की शुरुआत 31 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक और जम्मू कश्मीर में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 07 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक विंटर वेकेशन का अवकाश दिया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- UP School Holidays 2027: यूपी में 15 दिन की विंटर वेकेशन, होली-दिवाली पर भी मिलेगी लंबी छुट्टी; यहां देखें कैलेंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।