विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

School Holidays 2026: दिसंबर महीने में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, स्टेट वाइज चेक करें छुट्टियों की डेट

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:55 PM (IST)

दिसंबर महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में क्रिसमस, विंटर वेकेशन और रविवार की ढेरों छुट्टियां आने वाली हैं। आप इस पेज से डेट और राज्य के अनुसार छुट्टी की जानकारी हासिल करके अपना प्लान बना सकते हैं।

School Holidays 2026 December

School Holidays 2026 December

HighLights

  1. दिसंबर में रविवार, क्रिसमस पर बंद रहेंगे स्कूल।

  2. कई राज्यों में विंटर वेकेशन भी दिसंबर से हो रहे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। शीतलहर के साथ ही कई राज्यों ने विंटर वेकेशन की डेट्स का एलान भी कर दिया है। ऐसे में छात्रों के साथ ही अविभावकों के लिए भी जानना बेहद जरूरी है कि दिसंबर महीने में कब-कब स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। स्टूडेंट्स को हमेशा ही स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियों का इंतजार करते हैं। ऐसे में यहां से आप छुट्टियों की जानकारी इस पेज से हासिल करके अपने प्लान बना सकते हैं।

रविवार के साथ ही क्रिसमस, विंटर वेकेशन के चलते बंद रहेंगे स्कूल

दिसंबर महीने में 4 रविवार के साथ ही क्रिसमस पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही कई राज्यों में इस महीने के अंत तक सर्दियों की छुट्टियां (विंटर वेकेशन) शुरू होंगे। आप यहां से डेट वाइज जान सकते हैं कि इस महीने कब-कब स्कूलों में अवकाश रहेगा।

डेट अवकाश
6 दिसंबर 2026 रविवार
13 दिसंबर 2026 रविवार
20 दिसंबर 2026 रविवार
25 दिसंबर 2026 क्रिसमस
27 दिसंबर 2026 रविवार

राज्यवार जानें छुट्टियों की जानकारी

राज्य अवकाश का दिन छुट्टी का कारण
दिल्ली 1 से 15 जनवरी 2027 विंटर वेकेशन
उत्तर प्रदेश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 विंटर वेकेशन
बिहार 25 से 31 दिसंबर 2026 क्रिसमस और विंटर वेकेशन
राजस्थान 31 दिसंबर से 10 जनवरी 2027 सर्दियों की छुट्टियां
पंजाब 22 से 31 दिसंबर 2026 विंटर वेकेशन
जम्मू और कश्मीर 30 नवंबर से (8th क्लास तक), 14 दिसंबर से (9th से 12th क्लास तक) विंटर वेकेशन की शुरुआत
हिमाचल प्रदेश 24 से 31 दिसंबर 2026 क्रिसमस और सर्दियों के चलते संभावित छुट्टियां

इसके अलावा छात्र या उनके अविभावक छुट्टियों की ऑफिशियल जानकारी अपने स्कूल से भी प्राप्त कर लें। क्योंकि स्कूल/ राज्य के अनुसार छुट्टियों की तिथियों में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें- UP Holiday List 2027: यूपी में जनवरी से लेकर दिसंबर तक होने वाली छुट्टियों का एलान; जानें कब-कब रहेगा अवकाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।