Move to Jagran APP

यहां अब वेद विषय से भी कीजिए हाईस्कूल और इंटर, जानिए

एनआइओएस ने एक बड़ी पहल की है। जिससे अब वेद में रुचि रखने वाले युवा इंटर और हाईस्कूल में वेद की पढ़ार्इ कर सकेंगे।

By Edited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 12:13 PM (IST)
यहां अब वेद विषय से भी कीजिए हाईस्कूल और इंटर, जानिए
यहां अब वेद विषय से भी कीजिए हाईस्कूल और इंटर, जानिए

देहरादून, जेएनएन। वेद सनातन धर्म सभ्यता की अनमोल धरोहर और मानव जाति के आदि ग्रंथ हैं। भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा का दुनियाभर में प्रभाव रहा है। अब इस वैदिक ज्ञान को आधुनिक समाज में और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए एनआइओएस ने एक बड़ी पहल की है। वेद में रुचि रखने वाले अब इंटर और हाईस्कूल में इन्हें पढ़ सकते हैं। एनआइओएस ने भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक शिक्षा के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर पर चार नए विषय, भारतीय दर्शन, वेद अध्ययन, संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य शुरू किए हैं। इसके सिलेबस में छात्रों के लिए अष्टाध्यायी से लेकर वेद मंत्र तक को शामिल कर लिया गया है। 

loksabha election banner

एनआइओएस के क्षेत्रीय निदेशक सुशील तंवर के अनुसार जो भी विद्यार्थी उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश लेगा उसे इन चार विषयों के अलावा माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक स्तर पर मौजूद किन्हीं एक या दो विषयों का चयन कर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। 

इस प्रकार वैदिक शिक्षा के साथ ही माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक की परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है। यह अन्य प्रमाण पत्र के ही समकक्ष मानी जाएगी। अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। 

..ताकि जीवित रहे भारतीय परंपरा 

भारतीय ज्ञान और परंपरा के संवर्धन के लिए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसे पढ़ने वाले छात्रों के लिए नौकरी के भी नए विकल्प बनेंगे। क्योंकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भविष्य में यह पाठ्यक्रम बाकी बोर्ड में भी शुरू करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में जब इस स्ट्रीम के शिक्षक नियुक्त होंगे, तब इन्हीं छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी का मानदेय हुआ 50 हजार

यह भी पढ़ें: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों में घोषित हो जाएंगे रिजल्ट

यह भी पढ़ें: सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने को होगा सर्वे, एक मार्च से होगा शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.