विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें स्कोर कार्ड

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 18 Jan 2023 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2023 08:36 AM (IST)

SBI PO Prelims Result 2022 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1673 प्रॉबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती के पहले चरण यानि 17 ...और पढ़ें

SBI PO Prelims Result 2022: उम्मीदवार अपना एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर देखें।
SBI PO Prelims Result 2022: उम्मीदवार अपना एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स 2022 में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय स्टेट बैंक ने देश भर में स्थित अपने विभिन्न ब्रांचों में प्रॉबेशनरी ऑफिसर के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। बैंक द्वारा एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा मंगलवार, 17 जनवरी 2023 को देर शाम की गई। ऐसे में जो उम्मीदवार एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 सम्मिलित हुए थे, बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव लिंक के माध्यम से अपना परिणाम और प्रिलिम्स स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को परिणाम के पेज पर अपनो रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा।

एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक

यह भी पढ़ें - LIC AAO Notification 2023: एलआइसी में 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती हेतु आवेदन शुरू, देखें अधिसूचना

SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रॉबेशनरी ऑफिसर के 1600 रेगुलर पदों और 73 बैकलॉग पदों समेत कुल 1673 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 22 सितंबर 2022 को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि 12 अक्टूबर तक चली थी। इसके बाद, एसबीआइ ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 से 20 दिसंबर 2022 को किया था। इस परीक्षा नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गई। साथ ही, जिन उम्मीदवारों को एसबीआइ पीओ प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें बैंक द्वारा जनवरी 2023 के आखिर में ही या फरवरी में आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - UP Panchayat Sahayak 2023: उत्तर प्रदेश 3544 पंचायत सहायक भर्ती हेतु आवेदन शुरू, ये रहा अप्लीकेशन फॉर्म लिंक