विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Mains Result 2026: क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 12 Feb 2026 07:24 PM (IST)

एसबीआई की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ...और पढ़ें

SBI Clerk Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

 SBI Clerk Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. क्लर्क मुक्य परीक्षा काल रिजल्ट जल्द होगा जारी।

  2. कुल 6589 उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार 21 नवंबर, 2025 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। एसबीआई की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।

SBI Clerk Mains Result 2026: ऐसे कर सकेंगे क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'SBI Clerk Mains Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 6589 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in विजिट करते रहें।

कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। एसबीआई की ओर से कटऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। 

 


यह भी पढ़ें: RRVUNL Mains Admit Card 2026: टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड