RRVUNL Mains Admit Card 2026: टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
आरवीयूएनएल ने आज यानी 12 फरवरी को टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर ...और पढ़ें

RRVUNL Mains Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
कुल 2163 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से टेक्नीशियन, ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आज यानी 12 फरवरी से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
RRVUNL Mains Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरवीयूएनएल ने आज यानी 12 फरवरी को विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RRVUNL Technician Various Post Mains Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- अंत में अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगा एग्जाम
आरवीयूएनएल की ओर से परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 23 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, गणित, करंट अफेयर्स, भूगोल, टेक्निकल ज्ञान आदि विषयों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2163 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी की जांच ध्यान से कर लें।
