विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RVUNL Admit Card 2026 Download: राजस्थान JE, JA, CA भर्ती एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Link; परीक्षा 29 व 30 नवंबर को

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:54 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 03:58 PM (IST)

RVUNL की ओर से राजस्थान जूनियर इंजीनियर के साथ ही जूनियर असिस्टेंट, कॉमर्शियल असिस्टेंट भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आप वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JE Admit card 2026

Rajasthan JE Admit card 2026

HighLights

  1. राजस्थान जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट, कॉमर्शियल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

29 एवं 30 नवंबर को होगी परीक्षा

RVUNL की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन दो दिन- 29 और 30 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • RVUNL JE Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

RVUNL JE Admit Card 2026 Link

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 140 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र के लिए पूर्णांक 200 अंक निर्धारित है। पेपर में व्यावसायिक ज्ञान से 60, तर्कशक्ति और मानसिक क्षमता से 8, सामान्य ज्ञान (GK), दैनिक विज्ञान के अंतर्गत राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान, विश्व संबंधित सामान्य ज्ञान, भारत और दैनिक विज्ञान से 44+12 सवाल, सामान्य हिंदी से 8 और सामान्य अंग्रेजी से 8 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किय जायेगा।
इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उनके उत्तर देने से बचें।

भर्ती विवरण

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 2005 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार रिक्ति विवरण निम्नलिखित है-

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 727 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 110 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 32 पद
  • जूनियर अकाउंटेंट: 371 पद
  • जूनियर असिस्टेंट/ कॉमर्शियल असिस्टेंट II: 765 पद

यह भी पढ़ें- Constitution Day 2026: संविधान दिवस पर 10 लाइन, फैक्ट्स GK Quiz के लिए इम्पॉर्टेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।