विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB 12th Level CET City Slip Link 2026: राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:48 AM (IST)

राजस्थान 12th लेवल सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे उम्मीदवार वेबसाइट या इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 26 नवंबर को उपलब्ध होंगे। 

RSSB 12th Level CET City Slip यहां करें डाउनलोड।

RSSB 12th Level CET City Slip यहां करें डाउनलोड।

HighLights

  1. राजस्थान सीईटी एग्जाम 1, 2 और 3 दिसंबर को होगा आयोजित।

  2. सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड 26 नवंबर को होंगे उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पात्रता परीक्षा (12th लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही सिटी स्लिप राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग

राजस्थान सीनियर सेकेंडरी सीईटी लेवल परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 3 से लेकर शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • राजस्थान सीईटी 12th लेवल सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन में सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ सेलेक्ट करने के बाद दिया गया कैप्चा दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।

SENIOR SECONDARY LEVEL 2026 City Slip Link

एडमिट कार्ड 26 नवंबर को होंगे जारी

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

एग्जाम पैटर्न

राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे (2:30 घंटे) का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। पूरा सिलेबस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: इन टॉपिक्स को पढ़कर राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम करें क्वालीफाई, देखें पूरा सिलेबस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।