Move to Jagran APP

RSMSSB ने राजस्थान संगणक (कंप्यूटर) भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषित, 3 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSS) की ओर संगणक के 583 रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की डेट का एलान कर दिया गया है। जारी की गयी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया जाऐगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavPublished: Thu, 08 Feb 2024 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2024 04:09 PM (IST)
RSMSSB Sangnak Recruitment Exam Date घोषित, 3 मार्च को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान संगणक (कंप्यूटर) भर्ती (RSMSSB Rajasthan Sangnak Recruitment 2023) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSS) की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर की गयी है।

loksabha election banner

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 3 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी एग्जाम डेट से संबंधित पीडीएफ वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Rajasthan Sangnak Recruitment: परीक्षा समय

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च 2024 को केवल एक शिफ्ट (मॉर्निंग) में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी यानी प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन- डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Sangnak Recruitment: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

आरएसएमएसएसबी की ओर से एग्जाम डेट घोषित करने के साथ ही एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी भी साझा की गयी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि "प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र" बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किये जाएंगे जिसके लिए तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी।

RSMSSB Sanganak Admit Card: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर भर्ती से सम्बन्धित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment 2024: इंडियन आर्मी में अग्निवीर पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, 21 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.