Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान सीईटी 1, सीईटी 2 और अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 04:15 PM (IST)

    RSMSSB Exam Calendar 2023 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी 1 यानि ग्रेजुएशन लेवल सीईटी 2 यानि सीनियर सेकेंड्री लेवल और अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के आयोजन की तारीखों की ऐलान करते हुए परीक्षा कार्यक्रम आज 30 सितंबर को जारी किया।

    Hero Image
    आरएसएमएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान में राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन किए या इनकी तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) वर्ष 2022-23 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा आज, 30 सितंबर 2022 को जारी एग्जाम कैलेंडर 2023 के मुताबिक समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर - सीईटी 1) 2022 का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जनवरी 2023 को किया जाएगा। बता दें कि विभिन्न पदों की लगभग 3000 पदों की भर्ती की इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया इस समय चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए करें आवेदन, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए

    RSMSSB Exam Calendar 2023: सीईटी 2 और अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम

    इसी प्रकार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंड्री लेवल - सीईटी 2) 2022 का आयोजन 18, 19 एवं 25 व 26 फरवरी 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि, इस परीक्षा के लिए अधिसूचना बोर्ड द्वारा अभी जारी नहीं की गई है।

    दूसरी तरफ, राजस्थान अध्यापक परीक्षा (लेवल 1, लेवल 2) सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 4 और 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वीरवार, 29 सितंबर 2022 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के नतीजों की घोषणा की है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा साझा किए गए आकड़ों के मुताबिक रीट 2022 की लेवल 1 परीक्षा में 3.2 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और इनमें से 2.03 लाख सफल घोषित किए गए। वहीं, लेवल 2 में 11.5 लाख सम्मिलित हुए और इनमें से 6.03 लाख सफल हुए। इस प्रकार दोनो लेवल को मिलाकर 8 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए। इन उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के आयोजन की तारीख बोर्ड ने आज, 30 सितंबर को जारी आरएसएमएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2023 के माध्यम से की।

    RSMSSB एग्जाम कैलेंडर 2023 PDF डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - REET Result 2022: घोषित हुए रीट के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, लेवल 1 में 63.63% और लेवल 2 में 52.19% सफल