विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

REET Result 2022: घोषित हुए रीट के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, लेवल 1 में 63.63% और लेवल 2 में 52.19% सफल

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2022 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 08:22 PM (IST)

REET Result 2022 राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2022 के नतीजों की घोषणा आज 29 सितंबर को कर दी गई है ...और पढ़ें

रीट रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 29 सितंबर को की गई।
रीट रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 29 सितंबर को की गई।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। REET Result 2022: रीट 2022 के आयोजन के बाद दो माह से अधिक समय से चल रहा करीब 13 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज, 29 सितंबर 2022 को समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने बीएसईआर रीट रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 व 24 जुलाई को आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 का परिणाम गुरुवार सायं 5.00 बजे जारी कर दिया गया। रीट के मुख्य समन्वयक-एल.एन. मंत्री और समन्वयक-श्रीमती मेघना चौधरी द्वारा जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि स्तर द्वितीय की परीक्षा तीन पारियों में होने के कारण स्केलिंग, नार्मलाईजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया का फार्मूला रीट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रीट स्तर-प्रथम की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किये गये। इस प्रकार परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा। स्तर- द्वितीय की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किये गये। इस प्रकार परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि रीट -2022 की उत्तीर्ण पात्रता आजीवन रहेगी।

REET रिजल्ट 2022 लिंक

ऐसे में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लेवल 1 और लेवल 2 में सम्मिलित 13 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट रिजल्ट 2022 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर एक्टिव किया गया। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपने विवरणों (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तारीख, आदि) के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण) के साथ-साथ अपने प्राप्तांक (REET 2022 Score) भी जान सकते हैं।

REET Result 2022: जानें रीट क्वालिफाईंग मार्क्स

बीएसईआर रीट रिजल्ट 2022 देखने जा कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड द्वारा सिर्फ उन्हीं को सफल घोषित किया गया है, जो कि परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक अर्जित किया है। रीट 2022 बुलेटिन के मुताबिक न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों को ही सफल घोषित किया जाएगा। आरक्षित वर्गों एवं टीएसपी / नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के लिए मिनिमम क्वालिफाईंग मार्क्स नीचे दी गई सारणी में देखें:-

REET Result 2022: रीट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम

इसके साथ ही, राजस्थान बोर्ड द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक वाले उम्मीदवारों को रीट सर्टिफिकेट 2022 जारी किए गए हैं, जिनकी वैधता आजीवन होगी। उम्मीदवार अपना रीट 2022 सर्टिफिकेट परीक्षा की वेबसाइट पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।