RSMSSB: राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा की आंसर-की रिलीज, 5 अप्रैल तक मिलेगा आपत्ति उठाने का मौका
राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा की आंसर-की के साथ-साथ बोर्ड ने मास्टर क्वैश्चन पेपर भी रिलीज कर दिए हैं। यह आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 03 मार्च 2024 को किया गया था।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने Computor पद पर भर्ती के लिए प्राइमरी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी की है। बोर्ड ने उत्तरकुंजी के साथ-साथ मास्टर क्वैश्चन पेपर भी पोर्टल उपलब्ध कराए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें आंसर-की
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें सूचना
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस संबंध में ऑफिशियिल नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, संगणक भर्ती परीक्षा के लिए रिलीज हुई प्राइमरी आंसर-की पर अगर किसी भी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वे 5 अप्रैल, 2024 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित अवधि के भीतर और बिना फीस जमा किए गए उम्मीदवारों के किसी भी प्रश्न पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए, कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से प्राइमरी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
RSMSSB Computor Answer Key 2024: राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर संगणक 2023 सीधी भर्ती परीक्षा के लिए रिलीज हुई प्राथमिक उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब आपको होम पेज पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ और प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक मिलेगा। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजकर रख लें।
यह भी पढ़ें: RSMSSB ने राजस्थान संगणक (कंप्यूटर) भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषित, 3 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा