Move to Jagran APP

RSMSSB ANM Result 2024: राजस्थान एएनएम भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर (RSMSSB) की ओर से एएनएम भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आज यानी 11 जून को आरएसएमएसएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट जारी किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM (IST)
RSMSSB ANM Result 2024: राजस्थान एएनएम भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF
RSMSSB ANM Result 2024 यहां से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) की ओर से महिला स्वास्थ्य कर्ता (ANM) पदों के लिए भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी रिजल्ट पीडीएफ वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाये गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

ऐसे चेक कर करें रिजल्ट

  • राजस्थान एएनएम- जीएनएम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Latest News में ANM 2023 : Roll no. List of Selected Candidates for Document Verification लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  • अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RSMSSB ANM Result 2024 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

कुल 3058 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2770 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2023 से 8 अगस्त 2023 तक पूर्ण की गई थी। इसके बाद इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 फरवरी 2024 को किया गया था।  

यह भी पढ़ें- HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में डिप्लोमा टेक्नीशियन पदों पर 20 जून तक आवेदन का मौका, एग्जाम 7 जून को