यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Board 5th 8th Result 2024: इस लिंक से देखें RSKMP 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, घोषित हुए नतीजे
एमपी के कक्षा 5 और 8 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज ...और पढ़ें

HighLights
- एमपी के कक्षा 5 और 8 के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल आज, 23 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे
- परिणाम देखने के लिए RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर विजिट करें
- परिणाम लिंक को इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक बन गया है। एमपी के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल (MP Board 5th 8th Result 2024) आज यानी मंगलवार, 23 अप्रैल को घोषित किए गए। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एमपी राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा दोनों ही कक्षाओं के करीब 24 लाख स्टूडेंट्स के परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए।
RSKMP द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी हुआ इसमें पांचवी का 90.97 फीसदी और 8वीं का 87.71 प्रतिशत रहा। पांचवी मैं बालिका और आठवीं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत बालिका और 89.62 प्रतिशत बालक पास हुआ हैं । वही आठवीं में 89.56 प्रतिशत बालिका और 85.94 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।
RSKMP 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक
यह भी पढ़ें - LIVE MP Board 5th 8th Result 2024: आज घोषित हुए मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं के नतीजे
MP Board 5th 8th Result 2024: ऐसे करें चेक
ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष की कक्षा 5 और कक्षा 8 बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स अपने बच्चे का परिणाम देखने के लिए RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर विजिट करें। इसके बाद नतीजों की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम (MP Board 5th 8th Result 2024) लिंक को इस वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। पैरेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने बच्चे के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसे बाद परिणाम स्क्रीन पर देखा जा सकेगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
कक्षा 5वीं 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम
दिनांक : 23 अप्रैल 2024 मंगलवार
पांचवीं के 12 लाख से अधिक और आठवीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे हुए थे शामिल@JansamparkMP pic.twitter.com/Mi5mmUhU05
— School Education Department, MP (@schooledump) April 22, 2024
.jpg)
बता दें कि मध्य प्रदेश में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक किया गया था। इसके बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणाम (MP Board 5th 8th Result 2024) घोषित किए जा रहे हैं। इन नतीजों की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा इस हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
