LIVE MP Board 5th 8th Result 2024: घोषित हुए मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं के नतीजे, इस लिंक से देखें परिणाम
इस लिंक से देखें परिणाम। ये जिले रहे आगे। पांचवीं में सरकारी तो आठवीं में निजी स्कूल आगे। घोषित हुआ मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं के नतीजे, कक्षा 5 में 9097 फीसदी और कक्षा 8 में 87.71 प्रतिशत पास। मध्य प्रदेश 5वीं एवं 8वीं के नतीजे rskmp.in पर। करीब 24 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म। दोपहर 12.30 बजे से देखें परिणाम। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कक्षा पांचवीं एवं आठवीं का परिणाम (MP Board 5th, 8th Result 2024) आज, 23 अप्रैल को जारी किया गया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से क्लास 5th एवं 8th की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट आज यानी मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया गया जहां से स्टूडेंट्स या उनके अविभावक रोल नंबर एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस शैक्षिक सत्र में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 14 मार्च 2024 तक किया गया था।
लड़कियों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत कम दर्ज किया गया है। 5वीं कक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 89.62 एवं 8वीं कक्षा में पास प्रतिशत 85.94 दर्ज किया गया है।
एमपी बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत एवं 8वीं में 89.56 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है।
एमपी बोर्ड 5th एवं 8th रिजल्ट जारी चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रोल नंबर के साथ ही आपको दिया गया कैप्चा कोड भी भरना होगा।
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट- डायरेक्ट लिंक
एमपी बोर्ड 5वीं एवं 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है। पिछले वर्ष 5वीं बोर्ड का रिजल्ट 82.87 फीसदी एवं कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में 79 फीसदी दर्ज किया गया था वहीं इस वर्ष यह 90 फीसदी दर्ज किया गया है।
औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद पैरेंट्स अब अपने बच्चे का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं:-
RSKMP 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक
पांचवी में आगर मालवा, अलिराजपुर, अनूपपुर अशोकनगर, बालाघाट का परिणाम अच्छा रहा। आठवीं मे आगर मालवा अलीराजपुर अनूपपुर का रिजल्ट बेहतर रहा है।
कक्षा पाँचवी में शासकीय स्कूलों का रिज़ल्ट रहा 91.53%
अशासकीय स्कूलों का रिज़ल्ट रहा 90.18%
कक्षा आठवीं में शासकीय स्कूलों का रिज़ल्ट रहा 86.22%
अशासकीय स्कूलों का रिज़ल्ट रहा 90.60%
RSKMP द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षाफल के लिए जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार पांचवी और आठवीं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत बालिका और 89.62 प्रतिशत बालक पास हुआ हैं। वहीं, आठवीं में 89.56 प्रतिशत बालिका और 85.94 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।
इसके साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार इस बार कक्षा 5 की परीक्षाओं में 90.97 फीसदी और कक्षा 8 में 87.71 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं।
RSKMP द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है।
मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के नतीजे कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द शुरू होगी।
मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 8 के रिजल्ट का 24 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।
RSKMP द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।
RSKMP द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 परिणाम लिंक को दोपहर 12.30 बजे से एक्टिव किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजों की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जाएगी।
मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं के नतीजों का इंतजार राज्य के करीब 24 लाख छात्र-छात्राओं को है।
मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 8 के परीक्षाफल की घोषणा RSKMP द्वारा कुछ ही देर में की जाएगी।
मध्य प्रदेश कक्षा पांचवीं और आठवीं के नतीजे कुछ ही मिनटों में घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजे घोषित किए जाने के बाद परिणाम लिंक को दोपहर 12.30 बजे एक्टिव किया जाएगा।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम मंगलवार, 23 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे घोषित किए जाएंगे।
कक्षा 5वीं 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम
— School Education Department, MP (@schooledump) April 22, 2024
दिनांक : 23 अप्रैल 2024 मंगलवार
पांचवीं के 12 लाख से अधिक और आठवीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे हुए थे शामिल@JansamparkMP pic.twitter.com/Mi5mmUhU05
एमपी के कक्षा 5 और 8 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज, 23 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - MP Board 5th 8th Result 2024: आज घोषित होंगे मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम
मध्य प्रदेश के स्कूलों में 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आज यानी मंगलवार, 23 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5th 8th रिजल्ट कल घोषित किये जाने की उम्मीद है। 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सभी विषयों में प्राप्त अंक, पूर्णांक, प्राप्तांक, उत्तीर्ण होने की स्थिति, डिवीजन आदि डिटेल चेक कर पायेंगे
इस साल मध्य प्रदेश 5वीं बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल के कुल 8,35,971 स्टूडेंट्स, प्राइवेट स्कूल के 4,68,894 छात्र-छात्राएं और मदरसा बोर्ड के छात्रों की संख्या 4,721 है।
पिछले वर्ष 5वीं बोर्ड का रिजल्ट 82.87 फीसदी एवं कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में 79 फीसदी दर्ज किया गया था। इस वर्ष इस रिजल्ट में सुधार होने की संभावना है।
इस वर्ष राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 14 मार्च 2024 तक किया गया था।
अगर छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो वे दोबारा से इस विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
एमपी बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। छात्र को यह 33 फीसदी अंक सभी विषयों में अलग-अलग प्राप्त करना होगा।
- एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में सम्बन्धित स्कूल (सरकार, निजी या मदरसा) चुनना होगा।
- अब आपको डिटेल दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद रोल नंबर एवं दिया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- यह करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं कक्षा का नतीजे 15 मई को घोषित किये गए थे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के चलते रिजल्ट जारी किये जाने वाले हैं।
एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी। ये डिटेल आपके एडमिट कार्ड में दर्ज होंगी इसलिए छात्र अभी से अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड पैटर्न पर आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट इस तारीख तक, पहले आएंगे 5वीं और 8वीं के नतीजे
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कल यानी 23 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश क्लास 5th एवं 8th बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं एवं 8वीं के नतीजे कई रिपोर्ट्स में आज जारी किये जाने की जानकारी चल रही है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से आज रिजल्ट घोषित नहीं किये जाएंगे।