RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां मिलेगा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आरआरबी की ओर से RRB Paramedical Admit Card 2026 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Paramedical Staff Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
पैरामेडिकल परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान जल्द ही किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB Paramedical Staff Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
पैरामेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद RRB Paramedical Staff Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
कब होगी परीक्षा
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ की परीक्षा 23 और 25 नवंबर, 2026 को संचालित की जानी है। परीक्षा में प्रोफेशनल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, जनरल अर्थमैटिक, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी व एससी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: एसएससी सीएचएसएल टीयर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड