RRB NTPC UG Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
आरआरबी की ओर से सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
-1793421186156_m.webp)
RRB NTPC UG CBT II Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार RRB NTPC UG CBT-II Exam में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सीबीटी-2 का रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB NTPC UG CBT II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा में पास होने के बाद
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। स्किल टेस्ट से संबंधित तिथि की घोषणा जल्द ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।