विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4508 कैंडिडेट्स DV के लिए शॉर्टलिस्ट; ये रहा Direct Link

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 12:14 PM (IST)

राजस्थान RSSB Driver Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSSB Driver Result 2026: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

RSSB Driver Result 2026: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

HighLights

  1. राजस्थान ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. कुल 4508 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान ड्राइवर की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड RSSB की ओर से RSSB Driver Result 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर RSSB Driver 2026 Result देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

RSSB Driver Result इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट

आरएसएसबी ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद List of Provisionally Selected Candidate's for Document Verification after Trade Test लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

RSSB Driver Result 2026 Direct Link

RSSB Driver Result 2026 Notification

4508 उम्मीदवार डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट

राजस्थान ड्राइवर की लिखित परीक्षा में कुल 4508 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड की ओर से अभी डीवी के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीवी तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

इस डेट तक करना होगा डीवी के लिए रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें 30 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर, 2026 तक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म अवश्य भर लें।


 

यह भी पढ़ें: NTA UGC NET 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल, यहां देखें रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल