विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA UGC NET 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल, यहां देखें रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 11:47 AM (IST)

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 31 अक्टूबर है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

NTA UGC NET 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

NTA UGC NET 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

  2. एनटीए ने रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल किया जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। जो उम्मीदवार NTA UGC NET 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके थे। वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

इस दिन तक मिलेगा फॉर्म में सुधार का मौका

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में हुई गलती को सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवार 02 नवंबर से लेकर 04 नवंबर, 2026 के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

इस डेट पर होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

nta

 

रजिस्ट्रेशन फीस

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1150 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूए/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Datesheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट