विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:16 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से CBSE 10th 12th Datesheet 2027 का एलान जल्द ही किया जाएगा। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी डेटशीट।

  2. बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से होंगी शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए CBSE 10th 12th Datesheet 2026 कभी भी जारी की जा सकता है। जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये डेटशीट डाउनलोड करके परीक्षा तिथि के आधार पर योजना बना सकेंगे। ऑफिशियल डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में CBSE के पोर्टल पर जारी की जाएगी।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे पीडीएफ

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द ही पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए डेटशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
  • वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 10th 12th Datesheet 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी माह से किया जाएगा। कक्षा दसवीं की परीक्षा फरवरी से लेकर मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा फरवरी माह से लेकर अप्रैल माह तक आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी माह से शुरू हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट कब होगी जारी? यहां देखें शिफ्ट और एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल