RRB NTPC Result 2026: एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट ...और पढ़ें

RRB NTPC Result 2026: इस दिन हुई थी परीक्षा।
HighLights
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
कुल 3445 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार (RRB NTPC Inter Level CBT-2) की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 20 दिसंबर को किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
RRB NTPC Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सीबीटी-2 का रिजल्ट
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RRB NTPC 10+2 Inter Level CBT-2 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
कटऑफ लिस्ट भी जारी
आरआरबी की ओर से स्कोरकार्ड के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3445 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी अच्छा से जांच लें।
यह भी पढ़ें: MPESB Police Answer Key 2026: पुलिस एसआई और सूबेदार प्रोविजनल आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
