विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Police Answer Key 2026: पुलिस एसआई और सूबेदार प्रोविजनल आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Published: Fri, 23 Jan 2026 05:53 PM (IST)

एमपीईएसबी की ओर से आज यानी 23 जनवरी को पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी ...और पढ़ें

MPESB Police Answer Key 2026: यह देखें पूरी जानकारी।

MPESB Police Answer Key 2026: यह देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एमपीईएसबी ने जारी की आंसर-की।

  2. कुल 500 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस एसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

MPESB Police Answer Key 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

एमपीईएसबी की ओर से पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Latest Updates' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Online Question/Answer Objection link-Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
mp new

 

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

एमपीईएसबी की आधिकारिक अधिसूचना के तहत उम्मीदवारों को 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर तय समय से पहले अपनी आपत्ति जरूर दर्ज कर लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 16 से 21 जनवरी के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों से आपत्ति स्वीकार करने के बाद रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: CG Vyapam Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती, फरवरी में जारी होगा नोटिफिकेशन