विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Group D CBT Answer Key 2022: इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 02:41 PM (IST)

RRB Group D CBT Answer Key 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड आज 14 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे आरआरबी ग्रुप ...और पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आंसर-की 2022 के डाउनलोड के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आंसर-की 2022 के डाउनलोड के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D CBT Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड 1.5 लाख से अधिक लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों के लिए 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक 5 चरणों में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए प्रोविजिनल आंसर-की आज, 14 अक्टूबर 2022 को निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से पहले ही जारी कर दिए गए हैं और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। आरआरबी द्वारा ग्रुप डी सीबीटी आंसर-की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और एग्जाम के क्वेश्चन पेपर भी जारी किए गए। इन सभी को उम्मीदवार कुछ स्टेप को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

RRB ग्रुप डी (RRC लेवल 1) CBT आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - RRC Level 1 Answer Key 2022: जोनवाइज इन लिंक से डाउनलोड करें RRB ग्रुप डी आंसर-की, रेलवे भर्ती बोर्ड जारी किए

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

RRB Group D CBT Answer Key 2022: ग्रुप डी आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवारों रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार अपने विवरणों (अप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) को भरकर सबमिट करके लॉग-इन कर सकेंगे। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Answer Key 2022: आज इतने बजे रेलवे भर्ती बोर्ड जारी करेगा ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की

RRB Group D CBT Answer Key 2022: 19 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आंसर की 2022 पर अपनी आपत्तियों को भी दर्ज करा सकेंगे, जिसके लिए आखिरी तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित है। हर प्रश्न के लिए 50 रुपये के शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए करना होगा।