विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRC Level 1 Answer Key 2022: जोनवाइज इन लिंक से डाउनलोड करें RRB ग्रुप डी आंसर-की, रेलवे भर्ती बोर्ड जारी किए

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 01:36 PM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:24 AM (IST)

RRC Level 1 Answer Key 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध ...और पढ़ें

आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों अपनी पंजीकरण संख्या व जन्म-तिथि भरनी होगी।
आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों अपनी पंजीकरण संख्या व जन्म-तिथि भरनी होगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRC Level 1 Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 1 (ग्रुप डी) स्तर के एक लाख से अधिक पदों वाली भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिए आवेदन किए 1.8 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित सीबीटी के क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना अनौपचारिक आंसर-की और क्वेश्चन पेपर के साथ-साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट को अपने सम्बन्धित जोन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभिन्न जोनवाइज RRB ग्रुप डी आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक नीचे दिए गए हैं:-

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

RRC Level 1 Answer Key 2022: प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ 19 अक्टूबर तक कराएं आपत्ति दर्ज

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 को लेकर उम्मीदवारों से आपत्तियों को आमंत्रित किया गया गया है। जिन उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की को लेकर आपत्ति है वे इसे इन्हीं लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया लिंक एक्टिव ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की डाउनलोड के लिए