विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPSC RAS 2026: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:55 PM (GMT+05:30)

आरपीएससी आरएएस 2026 प्रीलिम एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित होगी।

RPSC RAS 2026 Exam City Slip download

RPSC RAS 2026 Exam City Slip download

HighLights

  1. आरपीएससी ने जारी की आरएएस प्रीलिम एग्जाम के लिए सिटी स्लिप।

  2. एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को किये जायेंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा/ RPSC RAS) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही RPSC RAS Prelims Exam City Slip ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र 3 दिसंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। सिटी स्लिप से उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

इस डेट में होना है एग्जाम

आरपीएससी आरएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी।

इन स्टेप्स से सिटी स्लिप करें डाउनलोड

  • आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न

आरपीएससी आरएएस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सवाल सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Bank Job Vacancy 2026: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों आवेदन स्टार्ट, पानी है सरकारी नौकरी तो जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।