रॉयल सोसाइटी की पत्रिका 361 साल बाद भी जारी जिसने बदली विज्ञान की दुनिया, वकीलों और व्यापारियों ने रखी थी नींव
रॉयल सोसाइटी, जिसकी स्थापना 1660 में हुई थी, विज्ञान की दुनिया बदलने वाली एक प्रमुख संस्था है। इसकी 'फिलॉसॉफिकल ट्रांजैक्शंस' पत्रिका 361 साल से प्रकाशित हो रही है और इसने न्यूटन के कार्यों को प्रकाशित करने व कॉप्ली मेडल जैसे पुरस्कार शुरू करने में अहम भूमिका निभाई है।

रॉयल सोसाइटी संस्था ने पूरे किये 366 साल।
HighLights
वकीलों और व्यापारियों ने रखी थी रॉयल सोसाइटी की नींव।
361 साल पुरानी पत्रिका आज भी होती है प्रकाशित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध 'रॉयल सोसाइटी' की शुरुआत 28 नवंबर 1660 को हुई थी जो अपने 266 वर्ष पूरे कर रही है। कभी वकील, व्यापारी, डॉक्टर, कुलीन परिवारों के लोग और जमींदारों द्वारा शुरू की गई रॉयल सोसाइटी को आज विश्व भर में विज्ञान की दुनिया बदलने वाली संस्था कहा जाता है। इस सोसाइटी को शुरू करने वाले वे लोग थे जो प्रकृति, गणित और नई जानकारियों को समझने की रुचि रखते थे।
इसके बाद 1662 में राजा चार्ल्स द्वितीय से शाही चार्टर मिलने के बाद 1847 में इसके नियमों में बदलाव कर वैज्ञानिक शोध में योगदान को सदस्यता का मुख्य आधार बनाया गया।
रॉयल सोसाइटी की फिलॉसॉफिकल ट्रांजैक्शंस 361 साल बाद भी हो रही प्रकाशित
रॉयल सोसाइटी की 'फिलॉसॉफिकल ट्रांजैक्शंस' नामक वैज्ञानिक पत्रिका वर्ष 1665 में शुरू हुई थी जो लगातार आज ही 361 साल बाद प्रकाशित हो रही है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। संस्था के सचिव हेनरी ओल्डेनबर्ग ने 1665 में 'फिलॉसॉफिकल ट्रांजैक्शंस' पत्रिका का प्रकाशन दुनिया भर की खोजों व शोधपत्रों को साझा करने के उद्देश्य से शुरू की थी।
रॉयल सोसाइटी विज्ञान की दुनिया बदलने में दिया है अहम योगदान
विज्ञान के इतिहास में इस संस्था का योगदान बेहद अहम रहा है। इस संस्था ने आइजैक न्यूटन की प्रसिद्ध किताब 'प्रिंसिपिया' सहित अन्य वैज्ञानिकों की किताबें भी प्रकाशित कीं। विज्ञान के क्षेत्र में रॉयल सोसाइटी ने ही सबसे दुनिया का सबसे पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार कॉप्ली मेडल वर्ष 1731 में शुरू किया।
उतार-चढ़ाव के बावजूद भी लगातार सफर जारी
रॉयल सोसाइटी का सफर बेहद ही उतार चढ़ाव भरा रहा है। संस्था को ऐसे रोचक मोड़ो से भी गुजरना पड़ा जहां उनके पास किताब छापने के भी पैसे नहीं थे। वर्ष 1686 में मछलियों पर आधारित एक महंगी किताब 'हिस्टोरिया पिसियम' की कम बिक्री के कारण सोसाइटी का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया था। इसके चलते आइजैक न्यूटन की प्रसिद्ध किताब 'प्रिंसिपिया' का प्रकाशन भी अटक गया था।
तब संस्था के क्लर्क एडमंड हैली ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर 1687 में इसे छपवाया और बदले में वेतन की जगह मछलियों वाली किताब की प्रतियां लीं। इसके अलावा संस्था ने 1731 में सर गॉडफ्रे कॉप्ली के 100 पाउंड के दान से दुनिया का सबसे पुराना वैज्ञानिक सम्मान 'कॉप्ली मेडल' शुरू किया, जबकि 1919 में सूर्यग्रहण के दौरान तारों की रोशनी मुड़ने के अध्ययन की घोषणा कर आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत की पुष्टि भी यहीं से हुई।
285 साल बाद महिलाओं को मिली जगह
महिलाओं को इस संस्था में जगह मिलने में लंबा वक्त लगा और 1902 में हर्था एर्टन का आवेदन खारिज होने के बाद, आखिरकार स्थापना के 285 साल बाद 1945 में कैथलीन लॉन्सडेल और मार्जरी स्टीफेंसन पहली महिला फेलो चुनी गईं।

महत्वपूर्ण तथ्य
स्थापना और शाही मान्यता: 28 नवंबर 1660 को वकील, व्यापारी और डॉक्टरों जैसे गैर-पेशेवर लोगों द्वारा शुरू की गई इस संस्था को 1662 में राजा चार्ल्स द्वितीय से शाही चार्टर मिला और 1847 में वैज्ञानिक शोध को सदस्यता का आधार बनाया गया।
सबसे पुरानी वैज्ञानिक पत्रिका: 1665 में सचिव हेनरी ओल्डेनबर्ग द्वारा शुरू की गई 'फिलॉसॉफिकल ट्रांजैक्शंस' दुनिया की सबसे पुरानी लगातार प्रकाशित होने वाली वैज्ञानिक पत्रिका है, जो आज भी जारी है।
न्यूटन की किताब का प्रकाशन: 1686 में 'हिस्टोरिया पिसियम' किताब पर पैसा खर्च होने से आर्थिक तंगी आ गई थी, जिसके बाद क्लर्क एडमंड हैली ने निजी खर्च से 1687 में न्यूटन की 'प्रिंसिपिया' प्रकाशित करवाई।
कॉप्ली मेडल (1731): सर गॉडफ्रे कॉप्ली के 100 पाउंड के दान से शुरू हुआ यह दुनिया का सबसे पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार है, जिसके पहले विजेता स्टीफन ग्रे थे और बाद में डार्विन व आइंस्टीन को भी यह मिला।
आइंस्टीन के सिद्धांत की पुष्टि: नवंबर 1919 में रॉयल सोसाइटी की बैठक में आर्थर एडिंगटन के नेतृत्व में हुए सूर्यग्रहण अध्ययन की घोषणा हुई, जिसने आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत को प्रमाणित किया।
महिलाओं को सदस्यता: विवाहित महिलाओं की स्वतंत्र कानूनी पहचान को लेकर नियमों की बाधा के कारण 1902 में हर्था एर्टन को सदस्यता नहीं मिली, लेकिन 285 साल बाद 1945 में कैथलीन लॉन्सडेल और मार्जरी स्टीफेंसन पहली महिला फेलो बनीं।
यह भी पढ़ें- दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में जीते 1 करोड़ रुपये; UPSC क्रैक कर IAS बनना चाहते हैं भूषण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।