विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में जीते 1 करोड़ रुपये; UPSC क्रैक कर IAS बनना चाहते हैं भूषण

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:25 PM (IST)

यूपीएससी की तैयारी कर रहे भूषण ठाकरे ने कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। उनके पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। भूषण आगे चलकर IAS बनना चाहते हैं।

भूषण ठाकरे: केबीसी में जीते 1 करोड़ रुपये।

भूषण ठाकरे: केबीसी में जीते 1 करोड़ रुपये।

HighLights

  1. यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं महाराष्ट्र के भूषण ठाकरे।

  2. केबीसी में जीते 1 करोड़ रुपये।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी में कुछ कर गुजरने का सपना लिए UPSC की तैयारी कर रहे भूषण ठाकरे कौन बनेगा करोड़पति (KBC 18) के पहले करोड़पति बन गए हैं। गरीबी और लाचारी से निकलकर आज उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है जो करोड़ों लोग हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, उनकी कहानी अभी यहीं खत्म नहीं हुई है और वे 7 करोड़ के सवाल का जवाब देंगे।

UPSC की तैयारी कर रहे हैं भूषण ठाकरे

भूषण ठाकरे देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और वे इसे क्रैक करके IAS बनना चाहते हैं।

पिता दिहाड़ी मजदूर तो माता रहती हैं बीमार

भूषण कुमार ने अपने संघर्षों पर बात करते हुए बताया कि उनके पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और उनकी माता जी अक्सर ही बीमार रहती हैं। वे बतातें हैं कि उनके पिता ने आर्थिक तंगी के बाद भी उन्हें मजदूरी न करने को कहा और पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस रहने को कहा।

पढ़ाई के लिए डेढ़ साल से नहीं गए घर, 24 रुपये लेकर छोड़ा था घर

भूषण कुमार ने कहा कि वे डेढ़ साल से अपने घर नहीं गए हैं और यूपीएससी की तैयारियों में लगे हैं। पढ़ाई के लिए घर छोड़ते वक्त उनके पास केवल 24 रुपये थे लेकिन अब किस्मत ऐसी पलटी कि वे सीधे करोड़पति बन गए हैं।

कौन हैं भूषण ठाकरे

भूषण कुमार महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक छोटे से गांव बलवाड़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता ही दिहाड़ी मजदूरी करके घर का भरण-पोषण करते हैं। मां की बीमारी के लिए कई सर्जरी हो चुकी हैं जिससे कि आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन अब उनकी मेहनत, जज्बा रंग लाया है और वे 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ रुपये के सवाल का उत्तर देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- 16 की उम्र में खोई सुनने की क्षमता, 23 की उम्र में पहले प्रयास में बनीं IAS; पढ़ें सौम्या शर्मा की बेमिसाल कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।