विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RIMC Admit Card 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम सिटी स्लिप स्लिप जारी, यहां करें डाउनलोड; परीक्षा 6 दिसंबर को

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM (IST)

राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम के लिए छात्रों की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड एग्जाम से ...और पढ़ें

राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम 2026

राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम 2026

HighLights

  1. मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी।

  2. परीक्षा 6 दिसंबर को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जामिनेशन यानी कि RIMCEE 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। छात्र या उनके माता-पिता तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सिटी स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर लें और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर लें।

6 दिसंबर को होना है एग्जाम

RIMCEE 2026 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। ध्यान रखें की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है।
एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र परीक्षा से 5 से 7 दिन पूर्व जारी होंगे जिसे छात्र या उनके माता-पिता ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • RIMCEE 2026 City Slip download करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Candidate Activity में Advance City Module for RIMCEE 2026 Examination पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर लें।

RIMCEE 2026 Advance Exam City Slip link

परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर के लिए पूर्णांक 450 अंकों का है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 4:30 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र के तीन भाग होंगे। पहले भाग में अंग्रेजी विषय से 25 प्रश्न पूछे जायेंगे जिनको हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। दूसरे भाग में जनरल नॉलेज विषय से कुल 75 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। तीसरे भाग में मैथमेटिक्स से 30 सवाल पूछे जायेंगे जिन्हें हल करने के लिए 1:30 घंटे का समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।