Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
नर्सिंग में 12th के बाद ही विभिन्न कोर्सेज मौजूद हैं जिनमें एडमिशन लेकर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना ...और पढ़ें

Career In Nursing: नर्सिंग में कैसे बनायें करियर, पढ़ें डिटेल।
HighLights
नर्सिंग में 12th के बाद कर सकते हैं कोर्स?
नर्सिंग के बाद देश के साथ ही विदेश में भी जॉब पाने का रहता है मौका।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में AI लोगों की नौकरियां छीन रहा है लेकिन मेडिकल क्षेत्र एक ऐसा करियर विकल्प है जिसमें लगातार नौकरियां बढ़ती जा रही हैं और आगे भी इस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इतना प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप भी 12वीं के बाद किसी ऐसे प्रोफेशन की तलाश कर रहे हैं जिसको करने के बाद ही आपके पास निजी एवं सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में रोजगार मौजूद हों तो आप नर्सिंग को एज अ प्रोफेशन चुन सकते हैं। नर्सिंग क्षेत्र में करियर से आप लोगों की सेवा का साथ ही अच्छा वेतन भी प्राप्त कर सकते हैं।
12th के बाद ही नर्सिंग में करियर के लिए कोर्स हैं मौजूद
नर्सिंग में करियर के लिए 12th के बाद ही विकल्प खुल जाते हैं। नर्सिंग में प्रवेश के लिए अलग-अलग स्तर के कोर्स उपलब्ध हैं।
ANM (Auxiliary Nurse Midwife): यह 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसके लिए 10+2 (किसी भी स्ट्रीम) पास होना आवश्यक है।
GNM (General Nursing and Midwifery): यह 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) से 12वीं उत्तीर्ण छात्र दाखिला ले सकते हैं।
B.Sc Nursing: यह 4 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं (PCB) में कम से कम 45-50% अंक अनिवार्य हैं।
M.Sc & Post-Basic B.Sc: उच्च शिक्षा और स्पेशलाइजेशन के लिए ये एडवांस डिग्री विकल्प हैं।
कैसे मिलता है दाखिला
बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए NEET UG या राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं (जैसे AIIMS B.Sc Nursing Exam, RUHS, IPU CET) आयोजित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त आप बिना प्रवेश परीक्षा के भी बीएससी नर्सिंग में डायरेक्ट एडमिशन भी ले सकते हैं।
सैलरी और करियर स्कोप
कोर्स पूरा करने के बाद रजिस्टर्ड नर्स (RN) के रूप में सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लीनिक, और रिसर्च सेंटर्स में अवसर मिलते हैं। प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती वेतन 15,000 से 25,000 प्रति माह होता है। सरकारी अस्पतालों में शुरुआती वेतन (हॉस्पिटल के ऊपर) 60,000 से 80,000 प्रति माह तक हो सकता है। इसके अलावा देशभर में नर्सिंग के लिए सरकारी नौकरियां भी निकलती रहती हैं। आप इनमें भी अप्लाई करके जॉब पा सकते हैं।
इन सबके अतिरिक्त इस कोर्स के बाद विदेश में भी अवसर मौजूद हैं। NCLEX-RN परीक्षा पास करके यूके, यूएसए, कनाडा और खाड़ी देशों में बेहतरीन पैकेज पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है।
