Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    REET Mains 2023: रीट लेवल 1 और लेवल 2 के 8 लाख उम्मीदवारों के लिए 46,500 शिक्षक पदों हेतु होगी मुख्य परीक्षा

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 10:47 AM (IST)

    REET Mains 2023 राजस्थान सरकार ने रीट 2022 लेवल और लेवल 2 में सफल घोषित कुल 8 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली शिक्षक पदों की संख्या में संशोधन किया है।

    Hero Image
    रीट मेंस 2023 का आयोजन फरवरी में 4 और 5 तारीखों पर प्रस्तावित है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। REET Mains 2023: राजस्थान अध्यापक (लेवल 1 और लेवल 2) सीधी भर्ती परीक्षा 2022-23 की तैयारी में जुटे 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान सरकार ने 23/34 जुलाई को आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के 29 सितंबर को सफल घोषित उम्मीदवारों में से मुख्य परीक्षा के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान अध्यापक (लेवल 1 और लेवल 2) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 46,500 पदों के लिए किया जाएगा। इसमें से 31,500 पद लेवल 2 के लिए और 15,000 पद लेवल 1 के लिए निर्धारित होंगे। सरकार द्वारा रिक्तियों की संख्या में किए गए संशोधन के अंतर्गत लेवल 2 से 6,000 पद घटाए गए हैं, जबकि इतने पद लेवल 1 में बढ़ा दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    REET Mains 2023: 8 लाख उम्मीदवारों के लिए 4 और 5 फरवरी को होगी मुख्य परीक्षा

    इससे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने रीट 2022 के लेवल 1 और लेवल 2 में सफल घोषित कुल 8 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक (लेवल 1 और लेवल 2) सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख की घोषणा की थी। बोर्ड के 30 सितंबर को जारी नोटिस के मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 4 और 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में रीट 2022 लेवल में सफल घोषित 2.03 लाख और लेवल 2 में सफल घोषित 6.03 लाख उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।

    यह भी पढ़ें - RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान सीईटी 1, सीईटी 2 और अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    बता दें कि फरवरी 2023 में आयोजित होने वाली रीट मुख्य परीक्षा ढाई घंटे की होगी और इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 300 अंक निर्धारित हैं और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा के लिए सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: करें राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए