विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

REET Admit Card 2025: रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध, केवल 4 स्टेप्स में करें डाउनलोड, परीक्षा 27 फरवरी को

Published: Tue, 18 Feb 2025 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2025 06:07 PM (IST)

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 20 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

REET Admit Card 2025 यहां से करें डाउनलोड।
REET Admit Card 2025 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. रीट एग्जाम एडमिट कार्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध।
  2. परीक्षा 27 फरवरी को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 एग्जाम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 20 फरवरी 2025 को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। REET Admit Card 2024 ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किये गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे।

12.29 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा इस डेट में होगी आयोजित

आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए 12.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन सभी उम्मीदवारों के लिए राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम केवल एक दिन 27 फरवरी 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी।

दो शिफ्ट में संपन्न होगा एग्जाम

रीट एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से सायं 5:30 तक करवाया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • रीट 2025 एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर REET 2024 Main Website पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नए पोर्टल पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

REET Admit Card 2025 link 

ईमेल एसएमएस से एडमिट कार्ड की मिलेगी डिटेल

राजस्थान बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवेदनकर्ताओं को ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। ईमेल या एसएमएस के द्वारा भेजे गए लिंक से भी अभ्यर्थी सीधे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

सभी अभ्यर्थी जो परीक्षा देने जा रहे हैं वे एग्जाम के दिन अपना प्रवेश पत्र एवं एक ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- REET Admit Card 2025 OUT: रीट एग्जाम एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी, वेबसाइट, ई-मेल और SMS से कर सकते हैं डाउनलोड