विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

REET Admit Card 2025 OUT: रीट एग्जाम एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी, वेबसाइट, ई-मेल और SMS से कर सकते हैं डाउनलोड

Published: Thu, 20 Feb 2025 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:43 PM (IST)

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से रीट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए ...और पढ़ें

REET Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड।
REET Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. रीट एडमिट कार्ड reet2024.co.in पर जारी।
  2. वेबसाइट के साथ ई-मेल एवं एसएमएस पर भी दी गई है प्रवेश पत्र की जानकारी।
  3. 27 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन राजस्थान (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एवं पोर्टल reet2024.co.in पर जारी किया गया है। REET Admit Card 2024 Link एक्टिव होने के बाद अब अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

ईमेल और SMS से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए 12.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होते ही ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी गयी है। ईमेल या एसएमएस के द्वारा भेजे गए लिंक से भी अभ्यर्थी सीधे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट पर इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • REET 2025 Admit Card जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर REET 2024 Main Website पर क्लिक करें।
  • अब आपको नए पोर्टल पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

REET Admit Card 2025 डायरेक्ट लिंक 

27 फरवरी को दो शिफ्ट में संपन्न होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से रीट 2025 एग्जाम राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी को करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से सायं 5:30 तक करवाया जायेगा। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सभी आवेदनकर्ताओं को परीक्षा समय से दो घंटे पूर्व केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं जिससे आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें- REET Admit Card 2025: रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध, केवल 4 स्टेप्स में कर सकते हैं डाउनलोड, परीक्षा 27 फरवरी को