विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 93.03 फीसदी स्टूडेंट्स ने पाई सफलता

Published: Wed, 29 May 2024 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 29 May 2024 05:21 PM (IST)

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER / RBSE) आज यानी 29 मई 2024 की शाम 5 बजे तक सेकेंडरी (कक्षा 10) ...और पढ़ें

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2024 OUT: स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से परिणाम और विषयवार Mark प्राप्तांक देख सकते हैं।
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2024 OUT: स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से परिणाम और विषयवार Mark प्राप्तांक देख सकते हैं।

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज निर्णायक दिन
  2. कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के परिणाम आज यानी 29 मई 2024 को घोषित किए जाएंगे
  3. RBSE 10वीं के परीक्षाफल आज शाम 5 बजे घोषित करेगा
  4. परीक्षार्थी अपना परिणाम रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव Link से देख सकेंगे
  5. इस बार Toppers List जारी नहीं की जाएगी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज निर्णायक दिन। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER / RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 10 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 29 मई 2024 को जारी कर दिया गया है। RBSE 10वीं के परीक्षाफल (Rajasthan Board RBSE 10th Results 2024) आज शाम 5 बजे घोषित किये गये यहीं। औपचारिक ऐलान के बाद अब परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले Link से देख सकते हैं। 

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी की परीक्षाओं में सम्मिलित हुआ लाखों छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव दसवी परीक्षाफल लिंक (RBSE 10th Results 2024 Link) पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) स्क्रीन पर देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपने नतीजे एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर एक्टिव 10वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - LIVE RBSE 10th Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2024: मार्कशीट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजीटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in या इसके मोबाइल एप्लीकेशन में लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने आधार नंबर व मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

यह भी पढ़ें - RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों की तारीख का ऐलान, आज शाम 5 बजे जारी होगा रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने सेकेंडरी (कक्षा 10) के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था। इस बार की परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरे थे।