विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBSE 10th Result 2024 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहां से चेक करें नतीजे

Published: Tue, 28 May 2024 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 29 May 2024 05:32 PM (IST)

राजस्थान बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के परीक्षाफल की घोषणा आज यानी 29 मई को शाम 5 बजे कर दी गई ...और पढ़ें

Rajasthan Board Exam 10th Results 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म, घोषित हुआ रिजल्ट।
Rajasthan Board Exam 10th Results 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म, घोषित हुआ रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी बुधवार, 29 मई को वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। मैट्रिक परीक्षाफल (Rajasthan Board Exam 10th Results 2024) स्टूडेंट्स RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

RBSE 10th Results 2024: परिणाम घोषित

राजस्थान बोर्ड सचिव द्वारा हाल ही में जानकारी साझा की गई थी कि माध्यमिक के नतीजे इस माह के आखिर में 30 मई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे। इस क्रम में अब RBSE द्वारा परिणाम बुधवार, 29 मई को जारी कर दिए गए हैं। आमतौर पर राजस्थान बोर्ड परिणाम जारी किए जाने की तिथि से एक दिन पहले अधिसूचना जारी करता है। 

यह भी पढ़ें - LIVE RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, रिजल्ट लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर हुआ एक्टिव

Rajasthan Board Exam 10th Results 2024: ऐसे जानें आधिकारिक अपडेट

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड द्वारा सेकेंडरी के रिजल्ट की घोषणा की तारीख को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित किया गया। ऐसे में छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट पर समय-समय विजिट करते रहें। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा परीक्षाफल पर अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के माध्यम से भी साझा की गई। स्टूडेंट्स RBSE के हैंडल को फॉलो करके लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan 5th 8th Result 2024: आरबीएसई 10वीं कक्षा के बाद जारी कर सकता है 5वीं और 8वीं के नतीजे, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट