विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan 5th 8th Result 2024: आरबीएसई 10वीं कक्षा के बाद जारी कर सकता है 5वीं और 8वीं के नतीजे, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Published: Mon, 27 May 2024 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 05:24 PM (IST)

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट 10th क्लास के रिजल्ट जारी होने के बाद की जा सकती है। ...और पढ़ें

Rajasthan 5th 8th Result 2024 जल्द होगा घोषित।
Rajasthan 5th 8th Result 2024 जल्द होगा घोषित।

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड 10वीं के बाद जारी करेगा 5वीं एवं 8वीं के नतीजे।
  2. शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर उपलब्ध होगा रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार और बढ़ गया है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि बोर्ड की ओर से 5th एवं 8th क्लास का रिजल्ट 30 मई तक जारी किया जा सकता है लेकिन 10वीं कक्षा के रिजल्ट के चलते अब यह इंतजार और बढ़ने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से 30 मई तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा इसके बाद भी पांचवीं एवं आठवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

कहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा का बोर्ड सचिव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। नतीजे घोषित होते ही रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर उपलब्ध होगा जहां से स्टूडेंट्स या उनके अविभावक नतीजों की जांच कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • राजस्थान बोर्ड 5th 8th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको जिस भी कक्षा (5वीं/ 8वीं) का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

स्कूल से प्राप्त होगी ओरिजिनल मार्कशीट

छात्रों और अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट वाले दिन वे केवल ऑनलाइन माध्यम से मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड आपके स्कूल में भेज देगा। रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 10th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रखें नजर