विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RBSE Model Paper 2027: राजस्थान बोर्ड 10th-12th मॉडल पेपर जारी, सभी विषयों के PDF यहां से करें डाउनलोड

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:18 PM (IST)

राजस्थान बोर्ड द्वारा 10th एवं 12th क्लास के मॉडल पेपर डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। सभी विषयों ...और पढ़ें

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2027

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2027

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड ने छात्रों के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर किये जारी।

  2. वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की बेहतर तैयारी के लिए मॉडल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर हल करके स्टूडेंट्स परीक्षा पैटर्न, किस सेक्शन के लिए कितने अंक निर्धारित हैं जैसी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मॉडल पेपर द्वारा परीक्षा की तैयारियों भी परख सकते हैं।

सभी कक्षाओं एवं विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र ऐसे करें डाउनलोड

स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के अनुसार और विषय को ध्यान में रखकर नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके या उपलब्ध करवाए जा रहे डायरेक्ट लिंक को क्लिक करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद Books/Old Papers/Model Questions पर क्लिक करें।
  • अब DOWNLOAD BOOK / OLD PAPERS / MODEL QUESTIONS पर क्लिक करें।
  • इसके बाद MODEL PAPERS 2027 पर क्लिक करें।
  • अब जिस कक्षा या स्ट्रीम के मॉडल पेपर डाउनलोड करने हैं उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर ओपन होने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।

RBSE Model Paper 2027 Direct Link

फरवरी 2027 से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम

राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से स्टार्ट की जाएंगी। एग्जाम टाइम टेबल जल्द ही बोर्ड द्वारा डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Agniveer: बड़ी खबर, 75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 2 साल का एक्सटेंशन, CDS ने किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।