यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए Time Table जल्द होंगे जारी, ये है अपडेट
आरबीएसई द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की विषयवार बोर्ड परीक्षा तिथियों (RBSE 10th 12th Date Sheet 2024) की समय-सारणी (Time ...और पढ़ें

HighLights
- वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा
- Time Table जारी किए जाने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है
- केंद्रीय (CBSE, CISCE) और राज्य बोर्डों (UPMSP, BSEB, आदि) द्वारा टाइम-टेबल जारी
- बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया जाएगा
- PDF डाउनलोड लिंक को राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कक्षा 10 और कक्षा 12 की राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे लाखों स्टूडेंट्स के लिए अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित की जाने वाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम (RBSE Date Sheet 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा।
आरबीएसई द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की विषयवार बोर्ड परीक्षा तिथियों (RBSE 10th, 12th Date Sheet 2024) की समय-सारणी (Time Table) जारी किए जाने की निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न केंद्रीय और राज्य बोर्डों द्वारा टाइम-टेबल जारी हो जाने के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड भी डेटशीट जल्द ही जारी कर सकता है।
बता दें कि केंद्रीय बोर्डों - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और दी काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए Time Table हाल ही में जारी कर दिए गए हैं। वहीं, राज्यों की बात करें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के लिए Date Sheet पहले ही जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Board Date Sheet: जनवरी में होंगी राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं, डेटशीट इसी महीने होगी जारी
इससे पहले राजस्थान बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से हाल ही में जानकारी साझा की गई थी कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। हालांकि, विषयवार परीक्षा तिथियों की घोषणा बोर्ड द्वारा टाइम-टेबल (RBSE 10th, 12th Date Sheet 2024) के माध्यम से किया जाएगा।
.jpg)
यह भी पढ़ें - RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं परीक्षा की तारीखों पर अपडेट, एग्जाम 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक
RBSE 10th, 12th Date Sheet 2024: ऐसे कर पाएंगे PDF डाउनलोड
माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम (Time Table) जारी किए जाने के बाद इन्हें इनके PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम (RBSE 10th, 12th Date Sheet 2024) डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
