विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Board Date Sheet: जनवरी में होंगी राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं, डेटशीट इसी महीने होगी जारी

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 12 Dec 2023 03:47 PM (IST)

आरबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा (Rajasthan Board Date Sheet 2024) की तिथियां पहले ही जारी कर दी हैं। इसके ...और पढ़ें

Rajasthan Board Date Sheet: जनवरी में होंगी राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं, डेटशीट इसी महीने होगी जारी
Rajasthan Board Date Sheet: जनवरी में होंगी राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं, डेटशीट इसी महीने होगी जारी

HighLights

  1. rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगी डेटशीट
  2. 15 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
  3. जनवरी में होनी हैं 10वीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। आरबीएसई (RBSE, Rajasthan Board Date Sheet 2024) की ओर से जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की विषयवार डेटशीट रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि, इसके साथ एक अन्य अहम अपडेट भी सामने आ रही है , वह यह है कि राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने कहा है कि हाईस्कूल और इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी के अंत में शुरू होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान आम तौर पर व्यावहारिक परीक्षा के दौरान एक बाहरी परीक्षक और एक आंतरिक परीक्षक मौजूद रहते हैं।

RBSE 10th, 12th Exam Date 2024: 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं

आरबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियां पहले ही जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी कक्षाओं के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, जल्द ही डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

राज्य में विंटर वेकेशन का हुआ एलान 

बता दें कि हाल ही में राजस्थान बोर्ड ने सर्दियों की छुट्टियों का एलान भी किया है। इसके मुताबिक, राज्य में 25 दिसंबर, 2023 से विंटर वेकेशन शुरू होंगे। हालांकि, यह किस तारीख तक चलेंगे। दोबारा कब स्कूल खुलेंगे। अभी यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह तय है कि क्रिसमस के दिन से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट चेक कर सकते हैं।   

यह भी पढ़ें: Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान में 25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन, बोर्ड ने किया एलान

यह भी पढ़ें: RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं परीक्षा की तारीखों पर अपडेट, एग्जाम 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक