विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में टीचर के 100846 पद अभी भी रिक्त, जल्द होंगी भर्तियां; अब तक 312536 हो चुकीं नियुक्तियां

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:36 PM (IST)

राजस्थान में 31 अक्टूबर तक शैक्षिक विभागों में 312536 नियुक्तियां हो चुकी हैं और 100846 पद अभी भी खाली है जिसके लिए जल्द ही भर्ती निकाली जा सकती है।

राजस्थान में टीचर के 1 लाख पद रिक्त।

राजस्थान में टीचर के 1 लाख पद रिक्त।

HighLights

  1. राजस्थान में अभी भी 1 लाख से अधिक पद शिक्षा विभाग में रिक्त।

  2. नियुयक्तियों के लिए जल्द आ सकती है बड़ी टीचर भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने विभिन्न शैक्षिक विभागों/ कैडर में स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी साझा की है। नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में टीचर सहित अन्य शैक्षिक विभागों में 4,13,382 पद स्वीकृत किये गए थे जिसमें से अब तक 312536 नियुक्तियां हो चुकी हैं। अभी भी शैक्षिक विभिन्न विभागों में टीचर के 100846 पद रिक्त हैं।

खाली पदों के लिए जल्द हो सकती है भर्तियां

राजस्थान राज्य में टीचर व अन्य शैक्षिक पदों पर अभी भी 1 लाख से अधिक पद खाली हैं। जिसके लिए जल्द ही भर्ती निकाल कर नियुक्तियां की जा सकती हैं। ऐसे में युवा अपनी तैयारियों को जारी रखें।

स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से शालादर्पण पर सभी सभी विभागों में स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि या रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए है।

शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के कैडर स्ट्रेंथ/अन्य सेवाओं के स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त पदों की सूचना (शालादर्पण पोर्टल दिनांक 01.11.2026)
क्र.सं. पद का नाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त पद
1 अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) 3 02 1
2 संयुक्त निदेशक 18 07 11
3 उपनिदेशक 67 32 35
4 जिला शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष 534 365 169
5 प्राचार्य एवं समकक्ष 19392 16394 2998
6 उप प्राचार्य एवं समकक्ष 12405 10973 1432
7 उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा० शि०) 46 33 13
8 राज्य पुस्तकालयाध्यक्ष 1 0 1
9 प्राध्यापक स्कूल शिक्षा (विभिन्न विषय) 59602 44583 15020
10 कोच एवं समकक्ष 39 23 16
11 पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी –I 41 24 17
12 प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा 427 334 93
13 वरिष्ठ अध्यापक 109845 59494 50351
14 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक 4165 2381 1784
15 अध्यापक लेवल–II (माध्यमिक शिक्षा) 50317 48692 1625
16 अध्यापक लेवल–I (माध्यमिक शिक्षा) 53907 52280 1627
17 शारीरिक शिक्षा अध्यापक 18703 16915 1788
18 पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी –II 1225 712 513
19 पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी –III 3016 2144 872
20 वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 440 307 133
21 प्रयोगशाला सहायक 5598 4200 1398
22 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक 1184 237 947
23 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक 9851 6127 3724
24 पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ग्रेड–II 395 00 395
25 पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक 1665 1903 -238
26 वरिष्ठ निजी सचिव 6 5 1
27 निजी सचिव 14 3 11
28 अति. निजी सचिव 23 12 11
29 निजी सहायक ग्रेड–1 35 3 32
30 निजी सहायक ग्रेड–2 68 28 40
31 संस्थापन अधिकारी 466 379 87
32 प्रशासनिक अधिकारी 1267 1129 138
33 अति. प्रशासनिक अधिकारी 2737 2596 141
34 सहायक प्रशासनिक अधिकारी 4640 3716 924
35 वरिष्ठ सहायक 7146 5480 1666
36 कनिष्ठ सहायक 12371 6369 6002
37 च.श्रे. कर्मचारी 29631 24345 5286
38 जमादार 608 190 418
39 प्रयोगशाला परिचारक 1472 118 1354
40 वाहन चालक 12 1 11
योग   413382 312536 100846

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार शाला दर्पण के आधिकारिक पोर्टल पर या शिक्षा विभाग के नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई; 70 हजार तक मिल सकती है सैलरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।