Rajasthan SET Result 2026 OUT: राजस्थान एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड
राजस्थान एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
राजस्थान एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट SET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in के जरिये Rajasthan SET Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 13 सितंबर, 2026 को किया गया है। राजस्थान एसटीई परीक्षा के साथ-साथ वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें राजस्थान एसटीईटी रिजल्ट
राजस्थान एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Rajasthan SET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवार हुए सफल
राजस्थान एसटीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1,77,901 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा में कुल 1,39,383 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके साथ ही इस परीक्षा में कुल 9191 उम्मीदवार सफल हुए हैं। राजस्थान एसटीईटी परीक्षा में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 6.59 है।
फाइनल आंसर-की भी जारी
राजस्थान एसटीईटी रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। उम्मीदवार लिखित परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, राजस्थान एसटीईटी की परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF