विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan SET Score Card 2026: राजस्थान एसईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:50 AM (IST)

राजस्थान एसईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET Score Card 2026

Rajasthan SET Score Card 2026

HighLights

  1. राजस्थान एसईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपने अंकों की जानकारी हासिल करने के लिए स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UOK की ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

एसईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

  1. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज कर लें।
  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाेगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Rajasthan State Eligibility Test SET Score Card 2026

कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान एसईटी परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात 05 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके साथ ही रिजल्ट की घोषणा 06 नवंबर, 2026 को की गई थी।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक और रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें। 

 


यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027: बिहार बोर्ड क्लास 10th-12th डेटशीट जल्द होगी जारी, 4 तरीकों से कर सकेंगे डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।