Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027: बिहार बोर्ड क्लास 10th-12th डेटशीट जल्द होगी जारी, 4 तरीकों से कर सकेंगे डाउनलोड
बीएसईबी की ओर से Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027 का एलान जल्द ही किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जल्द जारी होगी बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड डेटशीट का एलान जल्द ही किया जाएगा। जो छात्र कक्षा 10वीं एवं 12वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे बहुत जल्द ही Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027 डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफिशियल डेटशीट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
कब जारी होगी डेटशीट
बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट का एलान नवंबर माह के आखिरी सप्ताह या दिसंबर माह के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। छात्र एवं अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर Bihar Board 10th 12th Datesheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।