विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB Mahila Supervisor Result: राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 09:55 AM (IST)

आरएसएसबी की ओर से Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Mahila Supervisor Result: यहां पढ़ें पूरी खबर।

 RSSB Mahila Supervisor Result: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. महिला सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान महिला सुपरवाइजर की परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जो महिला अभ्यर्थी सुपरवाइजर की परीक्षा में शामिल हुई थी और बेसब्री से Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 का इंतजार कर रही थी। वे अभ्यर्थी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RSSB Mahila Supervisor Result चेक कर सकती हैं। रिजल्ट पोर्टल पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

आरएसएसबी की ओर से सुपरवाइजर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट का एलान भी किया गया है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 72 महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 15 पद और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 57 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- SSC CGL Answer Key 2026 OUT: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।