Rajasthan CET Admit Card 2026: आरएसएसबी 12th लेवल सीईटी एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, 1 क्लिक में कर पाएंगे डाउनलोड
राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड आज किसी भी समय जारी हो जायेंगे। अभ्यर्थी इस पेज से या ऑफिशियल साइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026
HighLights
आरएसएसबी सीईटी 12th लेवल एग्जाम एडमिट कार्ड आज हो जायेंगे जारी।
1, 2 और 3 दिसंबर को होगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की ओर से राजस्थान पात्रता परीक्षा (12th लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए आज किसी भी समय एडमिट कार्ड (RSSB 12th level CET admit card) डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे जहां से आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
इन तिथियों में होनी है परीक्षा
आरएसएसबी की ओर से 12th लेवल सीईटी एग्जाम का आयोजन तीन दिनों- 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को निर्धारित सेंटर पर करवाया जायेगा। प्रतिदिन एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 3 से लेकर शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
- राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर Admit Card पर क्लिक करना होगा।
- अब भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
आपकी सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके सीधे हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है।
Rajasthan RSSB 12th level CET admit card 2026 Link
परीक्षा का पैटर्न
इस एग्जाम में में 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे (2:30 घंटे) का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। पूरा सिलेबस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।