Rajasthan CET Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, पढ़ें एग्जाम डेट, शिफ्ट व टाइमिंग की डिटेल
आरएसएसबी द्वारा जल्द ही सीईटी 12th लेवल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जा सकता हैं। प्रवेश पत्र जारी ...और पढ़ें

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
HighLights
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम डेट, शिफ्ट एवं टाइमिंग की डिटेल साझा।
1, 2 और 3 दिसंबर को दो-दो शिफ्ट में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए परीक्षा तारीखों के साथ ही शिफ्ट और टाइमिंग सहित पूरी डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से इस Rajasthan CET 12th Level Exam का आयोजन तीन दिनों- 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
आरएसएसबी द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
एग्जाम शिफ्ट एवं टाइमिंग
राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 3 से लेकर शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी।
एडमिट कार्ड आने पर इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
- राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
3 वर्ष पुरानी है फोटो तो कर लें अपडेट
अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 03 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लिया जाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जावेगी।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे (2:30 घंटे) का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। पूरा सिलेबस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।