Rajasthan CET Admit Card 2026: 21 नवंबर को जारी होंगे 12th लेवल सीईटी एडमिट कार्ड; एग्जाम डेट शिफ्ट व टाइमिंग भी करें चेक
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम एडमिट कार्ड 21 नवंबर को जारी किये जायेंगे। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होगी।

Rajasthan 12th level CET Admit Card 2026
HighLights
राजस्थान सीईटी इंटरमीडिएट लेवल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 21 नवंबर को होंगे जारी।
परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पात्रता परीक्षा (12th लेवल) एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 1, 2 व 3 दिसंबर 2026 को राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर करवाया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
आरएसएसबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in जारी होंगे जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड किया का सकेगा।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग
राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 3 से लेकर शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
आरएसएसबी की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नोटिस जारी कर स्टेप्स बताई गई हैं। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- Enter Url https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard
- Click on Get Admit Card Option.
- Click on Get Admit Card Option of Recruitment to download the admit card.
- Enter Your Application number and DOB
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे (2:30 घंटे) का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। पूरा सिलेबस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।