Digilocker और SMS से चेक करें राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट, इंटरनेट और वेबसाइट क्रैश का झंझट नहीं
राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र या उनके अविभावक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में डिजीलॉकर, ...और पढ़ें

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026
HighLights
बिना इंटरनेट के SMS से चेक करें राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट।
ऑनलाइन RBSE की साइट के साथ ही डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाया गया है रिजल्ट का लिंक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा सुबह 10 बजे क्लास 12th का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे एक साथ तीनों ही स्ट्रीम (आर्ट्स/ साइंस/ कॉमर्स) के जारी किये गए हैं। 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। ऐसे में रिजल्ट चेक करने के लिए साइट क्रैश हो गई है और रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं और उनके अविभावकों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।
ऐसे में हम आपके लिए यहां कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जहां से आप आसानी से इंटरनेट या बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
कीपैड फोन से बिना इंटरनेट के चेक करें परिणाम
ऐसे स्टूडेंट्स या माता पिता जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वे बिना इंटरनेट के कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।
डिजीलॉकर कर करें उपयोग
रिजल्ट जारी होने पर अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र या उनके माता पिता Digilocker ऐप या उसकी वेबसाइट का उपयोग करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
UMANG APP से भी रिजल्ट हो सकता है चेक
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12th का रिजल्ट उमंग ऐप पर भी होस्ट किया गया था। ऐसे में इस बार भी इस ऐप रिजल्ट जारी हुआ है। आप वेबसाइट क्रैश की स्थिति में उमंग ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी स्ट्रीम के अनुसार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
सभी स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
- RBSE 12th Result 2026 Arts-10 बजे होगा एक्टिव
- RBSE 12th Result 2026 Science10 बजे होगा एक्टिव
- RBSE 12th Result 2026 Commerce10 बजे होगा एक्टिव
- RBSE 12th Result 2026 varishth upadhyay link10 बजे होगा एक्टिव
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
अगर राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट काम करती है तो आप आसानी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके केवल रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर 12th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे चेक करने के साथ ही डिजिटल कॉपी को डाउनलोड या सेव कर लें।
यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब, परिणाम जारी
