विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

[OUT] RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब, परिणाम जारी

Published: Thu, 26 Mar 2026 05:29 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। नतीजे चेक करने से लेकर इससे जुड़े ...और पढ़ें

Rajasthan Board Intermediate Result 2026

Rajasthan Board Intermediate Result 2026

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट घोषित।

  2. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की परिणाम की घोषणा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट (12th) बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो आज खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा इंटर रिजल्ट की घोषणा आज (31 मार्च 2026) सुबह 10 बजे कर दी गई है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है जहां से आप केवल रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं और साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट से जुड़े अहम सवालों के जवाब

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में छात्रों और उनके माता पिता के मन में कई सवाल चल रहे होंगे। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवालों के उत्तर यहां दिए जा रहे हैं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है।

सभी स्ट्रीम के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स का रिजल्ट भी जारी 

छात्रों को बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट किन वेबसाइट से किया जा सकता है चेक

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा जारी किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होते ही सीधे रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लगा दिया जायेगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्या हैं आवश्यक डिटेल?

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल रोल नंबर दर्ज करने की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

वेबसाइट के अलावा कहां से चेक किया जा सकेगा रिजल्ट?

अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे डिजीलॉकर के ऐप, वेबसाइट results.digilocker.gov.in का उपयोग करके भी परिणाम चेक कर सकेंगे।

क्या बिना इंटरनेट के रिजल्ट चेक किया जा सकता है?

हां, बिना इंटरनेट के भी राजस्थान बोर्ड 12th का रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको कीपैड मोबाइल से मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेजना होगा। मैसेज करने के कुछ देर बाद इनबॉक्स में आपका रिजल्ट भेज दिया जायेगा।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: आरबीएसई 12th रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: होम पेज पर 12th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद स्ट्रीम चुननी होगी ।
  • स्टेप 3: अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक कर लें और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस डेट को होगा घोषित, साइट SMS एवं डिजिलॉकर से चेक कर सकेंगे परिणाम