विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Vacancy 2026: केवल 10वीं पास को मिलेगी रेलवे में नौकरी, आरआरबी ग्रुप-डी के 33000 पदों के लिए आवेदन जल्द!

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:15 PM (IST)

रेलवे की ओर से ग्रुप डी के 33 हजार रिक्त पदों पर भर्ती आने वाली है। वैकेंसी में केवल 10वीं कक्षा पास युवा आवेदन के लिए पात्र हैं।

Jobs in the Railways for 10th pass

Jobs in the Railways for 10th pass 

HighLights

  1. आरआरबी जल्द जारी करेगा ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन।

  2. करीब 33 हजार पदों पर वैकेंसी आने का अनुमान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में सरकारी नौकरी का सपना सभी देखते हैं। लेकिन, अगर व्यक्ति कम पढ़ा-लिखा हो तो उसको अपना सपना अधूरा लगने लगता है। अब ऐसे युवाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी कि RRB जल्द ही ग्रुप डी भर्ती निकालने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे 33 हजार के आस-पास रिक्त पदों को भरने के लिए इसी महीने या अगले महीने आवेदन स्टार्ट कर सकता है।

भर्ती में केवल 10th पास ले सकेंगे भाग

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में किसी बड़ी डिग्री, ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। बस अभ्यर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो वे इसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकेंगे।
हालांकि, 10वीं पास होने के साथ अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। जो युवा एससी/ एसटी/ ओबीसी आदि आरक्षित वर्ग से आते हैं उनको ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन के साथ लगेगी फीस लेकिन परीक्षा के बाद हो जाएगी वापस

जिन छात्रों को आवेदन फीस जमा करने में समस्या हो रही है उनके लिए भी काम की खबर है। आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

लेकिन, स्टेज 1 सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दी जाएगी।

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में सफल होने के लिए पहले उम्मीदवारों को सीबीटी 1 एग्जाम में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में सफल होने पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

आरआरबी ग्रुप डी पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 22,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होती है। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार और लेवल-1 के अंतर्गत प्रदान की जाती है। ध्यान रखें कि समय के साथ और एक्सपीरियंस के अनुसार समय-समय पर सैलरी में बढ़ोत्तरी होती रहती है।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Application Link 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई