विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Admit Card 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 3 नवंबर से शुरू

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 11:10 AM (IST)

असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिये कुल 11,127 ...और पढ़ें

Railway RRB ALP Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Railway RRB ALP Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एएलपी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर RRB ALP Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां 6 स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब Railway RRB ALP Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने उम्मीदवारों को होगा चयन

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 11,127 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल उम्मीदवारों के लिए कुल 4860 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 2598 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 1004 पद, एससी उम्मीदवारों के लिए कुल 1746 पद और एसटी उम्मीदवारों के लिए कुल 919 पद आरक्षित किए गए हैं।

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, मेंटल एबिलिटी और सामान्य विज्ञान विषय से 75 अंकों के 75 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी एवं एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।